शाहपुर: जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति के सदस्य बने शोभित राणा

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाते हुए एक सराहनीय कदम उठाया है। इसी क्रम में सरकार द्वारा सभी जिलों में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समितियों सदस्यों के रूप में युवाओं नामित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 17 जुलाई की अधिसूचना में जिला काँगड़ा की जन शिकायत निवारण समीति में शोभित राणा गाँव दुरगेला, डाकघर दुरगेला, तहसील शाहपुर, जिला काँगड़ा को सदस्य के तौर पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति समाजिक सेवा, जन सरोकार के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी और युवाओं में बढते प्रभाव को देखते हुए की गई है।

इस बारे शोभित राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार में जिला शिकायत निवारण समिति का मुझे अपने जिले का सदस्य बनाने पर मैं हिमाचल सरकार की योजनाओं को जन जन तक लेकर जाऊँगा और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दूँगा

साथ में मैं हिमाचल प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, बड़े भाई विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां और मुख्यमंत्री के Organization OSD रितेश कपरेट का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने NSUI के साथियों को सरकार का अभिन्न अंग बनाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...