सावधान: 5 बजे छोड़ा जाएगा पौंग बांध से पानी

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते बीबीएमबी द्वारा बुधवार शाम 5 बजे पौंग बांध से पानी छोड़ा जाएगा। बीबीएमबी ने इस संबंध में जिलाधीश कांगड़ा, एसडीएम फतेहपुर, ज्वाली, इंदौरा, देहरागोपीपुर, नूरपुर, तहसीलदार इंदौरा, फतेहपुर और शाहनहर डिवीजन के अधिशासी अभियंता को लिखित पत्र के जरिए अवगत करवाया है।

बीबीएमबी द्वारा बुधवार को शाम 5 बजे टरबाइन व स्पिलवे से 23,300 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। पौंग झील में जलस्तर 1369.44 फुट पहुंच गया है। बीबीएमबी से निचले क्षेत्र की पंचायतों द्वारा पानी छोड़ने से 24 घंटे पहले सूचित करने का आग्रह किया गया था, जिसके चलते बीबीएमबी ने लोगों को 24 घंटे पहले अलर्ट कर दिया है।

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती के बोल 

वहीं एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने कहा कि पानी छोड़ने से पहले ही निचले क्षेत्र के लोगों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है तथा जनता को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...