गग्गी हत्याकांड: 3 दिन बाद भी हत्यारे फरार, पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

ऊना जिला के तहत बसाल के ख्वाजा में हुए गग्गी हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ न होने के खिलाफ मृतक के पिता सहित ग्रामीणों व भाजपाइयों ने मिनी सचिवालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसपी ऊना अमित यादव से मुलाकात की और कातिलों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 3 दिन बाद भी गग्गी के कातिलों को नहीं पकड़ा जा सका है जोकि पुलिस की असफलता है।

कातिलों के न पकड़े जाने से परिवार भी निराश है जिसने अपना जवान पुत्र खोया है। भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि गग्गी हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ खाली होना निराशा का विषय है।

मृतक के पिता का इस तरह से इंसाफ मांगने के लिए एसपी कार्यालय तक पहुंचना भी दुखदायी है जबकि घर पर मृतक के संस्कार के बाद पूरी होने वाली अन्य प्रक्रियाएं चल रही हैं और लोग शोक प्रकट करने घर पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस को इस हत्याकांड की तीव्रता से जांच करनी चाहिए और कातिलों को सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर मृतक के पिता अजमेर सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, नवदीप कश्यप, पंचायत प्रधान अमरीक सिंह, जसविन्द्र, मोनू, पम्मी, सुरेन्द्र सिंह, छिंदा, विमल, रूपिंद्र सिंह, यशपाल सिंह, रोबिन, अनीश ठाकुर व रामपाल सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...