ग्राऊंड जीरो पर डटे रहे उपायुक्त, राहत कार्यों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन सहित आपदा प्रंबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियां व विभाग पूरी तरह मुश्तैद रहे।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने स्वयं ग्राऊंड जीरो पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व किया। विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ मौके पर मौजूद रहे।

घटना के दौरान होमगार्ड के जवानों ने भी सराहनीय एवं निर्णायक भूमिका निभाई। जैसे ही घटना की सूचना प्राप्त हुई, होमगार्ड के 25 जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

जवानों ने आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया, सड़कों पर फंसी गाड़ियों को बाहर निकाला और अवरुद्ध मार्गों को खोलने में मदद की।

उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, पुलिस, लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम मंडी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए तिरपाल वितरण, यातायात व्यवस्था तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

होमगार्ड जवानों की तत्परता और सेवा भावना के कारण राहत कार्यों को समय रहते सुचारू रूप से संचालित किया जा सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...