मंडी फ्लड के प्रभावित पहुंचे राहत शिविरों में, जिला प्रशासन का जताया आभार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा से प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत शिविरों में ठहराया है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए, जिससे प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता मिल सकी।

प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए परिवारों को स्थानीय गुरुद्वारे में स्थापित राहत शिविर में स्थानांतरित किया गया, जहां उनके रहने, भोजन और प्राथमिक चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है।

राहत शिविर में पहुंचे लोगों ने जिला प्रशासन, होमगार्ड, पुलिस, नगर निगम तथा अन्य राहत एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण से उन्हें इस कठिन समय में बड़ा संबल मिला।

जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि राहत शिविरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के लिए टीमें लगातार सक्रिय हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...