हिमाचल प्रदेश सरकार का फैसला: बादल फटने से अनाथ हुई 10 माह की नीतिका बनी ‘राज्य की संतान’

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल के मंडी जिले में बादल फटने से अनाथ हुई 10 माह की नीतिका को राज्य की संतान घोषित किया है। राज्य सरकार उसकी शिक्षा व पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाएगी। चाइल्ड ऑफ द स्टेट ऐसे बच्चे को कहा जाता है, जिसकी देखभाल व कानूनी संरक्षण का अधिकार सरकार के पास होता है। राज्य सरकार अब इस बच्ची का पूरा खर्च उठाएगी।

नीतिका की शिक्षा और पालन-पोषण का खर्च हिमाचल सरकार उठाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत लिया है। इस योजना को साल 2023 में राज्य के अनाथ बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था।

बादल फटने के बाद आई बाढ़ में 10 महीने की नितिका ने अपनी आंखों के सामने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया, लेकिन खुद चमत्कारी ढंग से बच निकली।  भारी तबाही के बीच मासूम नितिका को मलबे से सही-सलामत निकालना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

हिमाचल के मंडी में तलवाड़ा गांव में बादल फटने के बाद बाढ़ आई थी। इस तबाही में नीतिका के पिता रमेश (31) की मौत हो गई, रमेश घर में घुस रहे पानी के बहाव को मोड़ने के लिए बाहर गए थे। रमेश की पत्नी राधा देवी (24) और मां पूर्णु देवी (59) मदद के लिए उसके पीछे-पीछे गए। वे वापस नहीं लौटे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...