उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां 30 जुलाई से चंबा ज़िले के प्रवास पर

--Advertisement--

31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां 30 जुलाई से चंबा जिला के प्रवास पर रहेंगे। केवल सिंह पठानियां 31 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे।

उप मुख्य सचेतक के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 30 जुलाई को सुबह रैत (कांगड़ा) से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे बनीखेत पहुंचेंगे।केवल सिंह पठानियां बनीखेत में वन विश्राम की पौधशाला का निरीक्षण करने के पश्चात भलेई रवाना होंगे।

उप मुख्य सचेतक दोपहर 12 बजे भद्रकाली माता मंदिर भलेई में पूजा- अर्चना करने के पश्चात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल का निरीक्षण करेंगे।

इसके पश्चात वह चमेरा झील के प्रसिद्ध जल क्रीड़ा स्थल तलेरू में दोपहर 2.30 बजे जिला खेलकूद एवं संबंधित गतिविधियां समिति सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। उनका रात्रि ठहराव डलहौजी रहेगा।

उप मुख्य सचेतक 31 जुलाई को सुबह 9 बजे खज्जियार झील का निरीक्षण करेंगे तथा वन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि केवल सिंह पठानियां खज्जियार से प्रस्थान कर जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में पूर्वाह्न 11.30 बजे मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

वह इसके पश्चात निर्माणाधीन हेलीपोर्ट व टूरिज्म हटस के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे तथा साँय 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे।

उप मुख्य सचेतक 1 अगस्त को सुबह 6 बजे रैत-ज़िला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...