‘प्रसाद योजना’ में शामिल हो मणिमहेश यात्रा

--Advertisement--

विधायक डॉ. जनक राज ने केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की शिष्टाचार भेंट

चम्बा – भूषण गुरूंग 

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मणिमहेश यात्रा को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना (PRASAD Scheme) में शामिल करने का आग्रह किया।

डॉ. जनक राज ने बताया कि उन्होंने केंद्र मंत्री को मणिमहेश यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए यहां श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव दिया जा सकता है।

विधायक डॉ. जनक राज को संस्कृति मंत्री ने दिया आश्वासन

विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मणिमहेश यात्रा को ‘प्रसाद योजना’ में शामिल करने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और जल्द ही इस विषय पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है।

हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं यात्रा

उल्लेखनीय है कि मणिमहेश यात्रा चंबा जिले की एक प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा है, जो भगवान शिव को समर्पित है। हर वर्ष सावन अष्टमी से लेकर राधाष्टमी तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश झील की कठिन यात्रा कर भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बाजार से क्यों गायब हुई Old Monk Rum? FSSAI की कार्रवाई से सैनिकों के साथ आम लोग भी मायूस

शाहपुर - नितिश पठानियां बाजार से इन दिनों ओल्ड मॉन्क...

बड़ी खबर: नर्सों की आउटसोर्स भर्ती पर रोक! मुख्यमंत्री ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

हिमाचल प्रदेश में नर्सों की भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री...

हिमाचल में 70 साल के बुजुर्ग ने उगाई भांग, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नष्ट किए 1240 पौधे

हिमखबर डेस्क शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और...