शिक्षकों के लिए आवास आबंटन, आवास स्थान्नान्तरण प्रक्रिया हो पारदर्शी एंव सुचारू

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के उपाध्यक्ष डॉ योगराज एवं कोषाध्यक्ष डा रामलाल के नेतृत्व में विश्विद्यालय के कुलसचिव से मिला। प्रतिनिधिओं ने नवनियुक्त कुलसचिव का पुष्प गुच्छ, मफलर, टोपी पहना कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित की।

साथ में शिक्षक संघ ने कुलसचिव महोदय के समक्ष प्रमुख रूप से दो मांगे रखी। जिसमें शिक्षकों के लिए आवास आबंटन, आवास स्थान्नान्तरण कि प्रक्रिया को पारदर्शी एंव सुचारू बनाने के लिए आग्रह किया। संघ ने कहा कि इस मांग को पिछले तीन वर्षों से उठाया जा रहा है लेकिन इसपर कोइ भी सकारातमक प्रतिकिया सामने नहीं आई है।

विश्विद्यालय में 350 से अधिक शिक्षक कार्यरत है लेकिन उनके लिए नाममात्र ही आवास उपलब्ध है। 60-70 % प्राध्यापक आवास की सुविधा से वंचित है और बाहर महंगे घरों को लेने के लिए मजबूर है। संघ ने कहा कि विश्विद्यालय के पास भूमि कि कमी नहीं है इसलिए किसी उचित स्थान को देखते हुए भवन निर्माण की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।

इसके आलावा कहीं भवन कि उपलब्धता है तो उसे लीज पर लेकर भी यह समस्या हल कि जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि इसे पारदर्शी बनाने के साथ साथ हर वर्ष दो बार किया जाना चाहिए और इस प्रक्रिया को जुलाई माह के अंत तक पूरा कर लेना चाहिए।

अपनी दूसरी मांग में संघ ने विश्वविद्यालय में हाल ही में बंद किए गए रेस्टुरेंट को बंद करने को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की और इसे जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आग्रह किया। कुलसचिव महोदय ने संघ को आश्वासन दिया कि उपरोक्त मांगों को पूरा किया जायेगा और हर सम्भव सहयोग किया जायेगा।

ये रहे उपस्थित

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉ गौरव, डॉ अनिल, डॉ दीपक, डॉ बी आर ठाकुर, डॉ ऋतिका शर्मा, डॉ जोगिन्दर, डॉ सुशीला नेगी, डॉ अशोक बंसल, डॉ अशोक कश्यप, डॉ अजय सूद, डॉ राजेश शर्मा, डॉ श्वेता, डॉ धीरज रावत, डॉ विक्रांत, डॉ मनीष आदि उपस्थ्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...