“ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस” अभियान की औपचारिक शुरुआत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आज NSUI की MLSM कॉलेज इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में “ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस” अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह अभियान NSUI मंडी के ज़िला अध्यक्ष श्री अनीत जसवाल जी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कॉलेज परिसरों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

अभियान की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से की गई, जिसमें NSUI के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ता मोहित कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ वृक्षारोपण नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण को भी सुनिश्चित करना है। हर पौधा एक जीवन है और उसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें।

NSUI ज़िला अध्यक्ष अनित जसवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि छात्रों में सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों की भावना भी जाग्रत करते हैं।

कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कॉलेज को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने में निरंतर योगदान देंगे। NSUI मंडी आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर समाज में जागरूकता लाने का कार्य करती रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...