वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खैर की अवैध लकड़ी से लदी पिकअप गाड़ी जब्त

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

वन संपदा की रक्षा के लिए चल रहे अभियान के तहत नगरोटा सूरियां रेंज में वन विभाग ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी काे अवैध तरीके से ले जा रही पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। यह कार्रवाई नगरोटा सूरियां रेंज अधिकारी सुरेंद्र सैनी के नेतृत्व में अमल में लाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे धार क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध पिकअप गाड़ी काे जांच के लिए रोका। जब वाहन की जांच की गई तो उसमें अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ियां लदी हुई पाई गईं।

पिकअप गाड़ी में खैर के कुल 40 मौछे बरामद की गए, जिसका आयतन 1.243 घन मीटर और बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए बताई जा रही है। वन विभाग ने तुरंत पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा के बोल

डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि वन संपदा की अवैध कटान और तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की तस्करी रोकने के लिए विभाग ने गश्त बढ़ा दी है और रात में भी टीमें सक्रिय रखी जा रही हैं।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर किसी को अवैध कटान या तस्करी की कोई भी सूचना मिलती है, तो वे तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि प्राकृतिक संपदा को बचाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...