अपने माता-पिता को खो चुकी नितिका को गोद लेने के लिए आए 200 से ज्यादा आवेदन

--Advertisement--

प्रदेश भर से औलाद के चाहवान हर रोज रिश्तेदारों से फोन पर कर रहे संपर्क्र

हिमखबर डेस्क

मात्र 10 महीने की उम्र में अपने माता-पिता को खो चुकी नितिका को गोद लेने वालों की कतार दिन-प्रतिदिन लंबी होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हर रोज तीन से चार औलाद के चाहवान नितिका को गोद लेने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। भले ही वर्तमान में मासूम बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया बेहद जटिल है, लेकिन उसके बावजूद कई लोग सरकार द्वारा तय की गई इस प्रक्रिया को पूर्ण करने की हामी भर रहे है।

नितिका की बुआ व नानी के अनुसार 21 जुलाई तक ऐसे चाहवानों की संख्या 200 से अधिक हो चुकी है। कुछ लोग नितिका के रिश्तेदारों तथा कुछ प्रशासन से संपर्क कर बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं, लेकिन नितिका के रिश्तेदार उसे किसी को भी देने के लिए फिलहाल राजी नहीं हैं। नितिका आजकल सराज क्षेत्र के शिकावरी स्थित अपनी बुआ किरणा देवी की गोद में पल रही है।

नितिका की बुआ किरणा देवी का कहना है कि 20 जुलाई तक नितिका को रिश्तेदारों और अन्य दानियों ने करीब एक लाख 88 हजार की नकदी प्रदान की है, जिसे जल्द ही इसके बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिमला जिला के एक व्यक्ति तथा एक सैनिक स्कूल ने नितिका को चौथी कक्षा के बाद लगातार पढ़ाई करने का सारा खर्च देने की हामी भरी है। कई लोगों ने उसकी सहायता हेतु नकद राशि भी दी है। इस जल्द ही बैंक खाते में जमा करवा दिया जाएगा।

सुनील ने हर महीने 1000 देने को हामी भरी

सिरमौर के बांदल गांव के सुनील गोसाइक ने नितिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक उसे 1000 रुपए हर महीने देने का निर्णय लिया है। सुनील गोसाइक इस राशि को हर महीने नितिका के बैंक खाते में जमा करेंगे।

माता-पिता की क्लेम राशि की एफ डीआर बनाएंगे

माता-पिता की क्लेम राशि की एफडीआर प्रशासन नितिका के नाम बनाएगा, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर नितिका के बैंक खाते में ब्याज सहित डाल दी जाएगी। यह बात एसडीएम गोहर विचित्र सिंह ठाकुर ने कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...