सड़े आम बोलकर सड़क किनारे फेंकी बोरी, लोगों ने चेक किया तो उड़े होश

--Advertisement--

सड़े आम बोलकर सड़क किनारे फेंकी बोरी, लोगों ने चेक किया तो उड़े होश

पंजाब – भूपेंदर सिंह राजू

पंजाब के लुधियाना में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां फिरोजपुर रोड पर बाइक सवार दो युवक एक लड़की का शव बोरी में भरकर फेंक गए। युवकों के हौंसले इतने बुलंद थे कि दोनों ने दिन दहाड़ लड़की के शव को बोरी में भरा और सड़क किनारे फेंक गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब उनसे पूछा कि बोरी में क्या है तो उन्होंने कहा कि बोरी में सड़े हुए आम हैं और इन्हें फेंकने आए हैं। इस दौरान एक रेहड़ी वाले ने उनका वीडियो बना लिया। लोगों को बोरी से बहुद बदबू आ रही थी जिसके चलते उन्हें कुछ संदेह हुआ। लोगों ने जब बोरी को खोलकर देखा तो उसमें आम की जगह युवती की लाश निकली।

बोरी में युवती की लाश को देख रेहड़ी ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुन आस पास के लोग इकट्ठा हुए। जब लोगों ने बाइक सवार उन दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे हाथापाई करने लगे। हालांकि इस दौरान दोनों युवक अपनी बाइक को छोड़ वहां से फरार हो गए।

इसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। मृतक युवकी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...