ऑनलाइन चालान से हुआ खुलासा, एक ही नम्बर से चल रहे 2 वाहन

--Advertisement--

ऑनलाइन चालान से हुआ खुलासा, एक ही नम्बर से चल रहे 2 वाहन।

ऊना – अमित शर्मा 

यदि चालान फोटो के साथ न आया होता तो स्कूटी मालिक इसका भुगतान निश्चित रूप से कर देता। दरअसल ऊना के स्कूटी मालिक क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी को जब मोबाइल नम्बर पर चालान का संदेश आया तो उन्होंने समझा कि कहीं जाते हुए उनकी स्कूटी का ऑनलाइन चालान हुआ होगा।

जब चालान का संदेश खोला तो उसे देखकर वह हैरान रह गए। दरअसल जिस नम्बर और स्कूटी का चालान हुआ वह तो उनकी स्कूटी है ही नहीं।

दरअसल जो एच.पी.20एच-8898 नम्बर उनकी स्कूटी का है वही नम्बर उस स्कूटी पर लगा है, जिसका चालान हुआ है।फोटो देखने में पता लग रहा है कि वह स्कूटी किसी और मॉडल की है और उसे चलाने वाली एक महिला है जो बिना हैल्मेट है और उसके पीछे एक युवती बैठी हुई है।

खुद मदन पुरी इससे हैरान हैं कि आखिर एक ही नम्बर की 2 स्कूटी कैसे हो सकती हैं। या तो इनमें से एक का नम्बर फर्जी है या फिर जिस पंजीकरण अथाॅरिटी ने यह नम्बर जारी किया है उससे कोई तकनीकी गलती हुई है।

अब इसकी शिकायत की गई है, जिसकी जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...