पौंग झील में तैरता मिला शव, नहीं हो पाई पहचान

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

पुलिस थाना फतेहपुर के अधीन पंचायत खटियाड के गांव मतियाल में पौंग झील में एक व्यक्ति का तैरता हुआ शव मिला है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

झील में तैरते शव के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई भी कपड़ा तक नहीं है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार देर सायं झील में तैरता हुआ शव देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची तथा शव को झील के पानी से बाहर निकालने की कोशिश की परन्तु कामयाब नहीं हो पाए।

बुधवार को सुबह दोबारा मौका पर पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला गया। जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने झील से एक व्यक्ति का तैरता शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उक्त शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

TV जगत में मातम, कुमकुम भाग्य की अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या

हिमखबर डेस्क टीवी जगत में उस वक्त मातम छा गया,...

दफ्तर में 2 दिन तक फन फैलाए बैठा रहा सांप, खूब मचाया कोहराम

हिमखबर डेस्क महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के भवन...

BDC अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले बवाल, नवनिर्वाचित सदस्य पर दबाव डालने का आरोप; FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल फतेहपुर...