सुजानपुर के खेरी गांव में बाढ़ जैसे हालात,15 को किया रेस्क्यू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले खेरी गांव में सोमवार रात से भारी बारिश और पंडोह डैम से छोड़े जा रहे पानी के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से गांव में पानी भर गया, जिससे कई लोग फंस गए।

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, खेरी गांव में करीब 20 से 25 लोग अचानक बढ़े जलस्तर के कारण फंस गए थे। सूचना मिलते ही सुजानपुर प्रशासन, पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक 14 से 15 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

बचाव कार्य में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) और पुलिस की विशेष बटालियन भी सक्रिय रूप से भाग ले रही है। जंगल बेरी से पुलिस दल मौके पर पहुंच चुका है और प्रभावित क्षेत्र में तैनात है। प्रशासन की ओर से बचे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।

उधर, नादौन व सुजानपुर इलाके में ब्यास नदी उफान पर है, जिससे निचले क्षेत्रों में खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने से अपील की है कि नदी के किनारे न जाएं और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हमीरपुर प्रशासन अलर्ट पर है। लगातार हालात की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से भी सहयोग करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने का अनुरोध किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...