15 सितंबर तक खड्डों, नदी और नालों में खनन की गतिविधियां रहेंगी बंद

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

खनन कार्यालय नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र में पहली जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक खड्डों, नालों, नदियों, खनन पट्टों में खनन गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस दौरान क्रशर यूनिटों में केवल एकत्रित किया हुआ मैटीरियल ही क्रश किया जा सकता है।

खनन विभाग ने इस बारे नोटिस जारी कर संबंधित क्रशर संचालकों को सूचित कर दिया है कि पहली जुलाई से 15 सितंबर तक किसी भी खनन पट्टा आदि से खनन नहीं किया जा सकता है।

उधर, विभाग ने इस दिशा में खनन को रोकने के लिए तैयारियां कर ली हैं और टीमें गठित कर पूरे क्षेत्र की निगरानी शुरू के दी है। इस दौरान अवैध खनन पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी और नियमों के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खनन अधिकारी सुरेश कुमार के बोल

इस बारे खनन कार्यालय नूरपुर के खनन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि खनन कार्यालय नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र में एक जुलाई से 15 सितंबर तक खनन गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी और इस बारे नोटिस जारी कर सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खनन रोकने के लिए टीमें गठित की गई है।

गौरतलब है कि खनन कार्यालय नूरपुर के तहत पड़ते उपमंडल नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर व जवाली में लगभग 56 स्टोन क्रशर है। उक्त स्टोन क्रशर अपनी-अपनी माइनिंग लीज से खनन मैटीरियल निकल कर क्रशर बनाते है। रेता व बजरी आदि प्रमुख है और ग्राहकों को बेचते है। अब एक जुलाई से 15 सितंबर तक खनन गतिविधियों पर रोक के कारण अब कोई भी खनन पट्टों से खनन मैटीरियल नहीं ले जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...