चंडीगढ़ में शादी का झांसा देकर हिमाचल की युवती से दुष्कर्म, पीडि़ता ने दर्ज करवाई शिकायत, छानबीन शुरू

--Advertisement--

पीडि़ता ने जवान के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, पुलिस ने शुरू की छानबीन

हिमखबर डेस्क

युवती से दुष्कर्म के मामले में सेना के जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज हुई और जांच के लिए मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया गया। कुलदीप भारतीय सेना में है।

कुलदीप को चंडीगढ़ जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई है। आरोपी को पुलिस जांच में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली एक युवती ने मंडी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिये आरोपी कुलदीप के साथ दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ चंडीगढ़ में दुष्कर्म किया।

मामले में संज्ञान लेते हुए मंडी पुलिस ने तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला चंडीगढ़ पुलिस को भेज दिया। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी आरोपी कुलदीप के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने उसे बताया था कि वह आर्मी में है और असम में तैनात है। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। कुलदीप ने शादी का प्रस्ताव रखते हुए युवती को चंडीगढ़ बुलाया। जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसके साथ चंडीगढ़ में कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी के वादे से मुकर गया और दूरी बना ली और बातचीत बंद कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...