गौतम कॉलेज की अंजलि ठाकुर ने बीसीए अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम में प्राप्त किया स्वर्ण पदक

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विश्ववि‌द्यालय ‌द्वारा बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

इस वर्ष अंजलि ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.74 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

कॉलेज के प्रबंध निदेशक जगदीश गौतम ने अंजलि ठाकुर को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके माता-पिता को भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

उन्होंने कहा “अंजलि की यह सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है और यह अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत करने की प्रेरणा देगी।”

कॉलेज परिसर में इस उपलब्धि को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। छात्रों और शिक्षकों में खुशी की लहर है और सभी ने मिठाई बाँटकर इस गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।

कॉलेज प्रशासन ने यह भी सूचित किया है कि बीसीए के बाद मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि एमसीए एक पेशेवर कोर्स है जो आईटी और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए अत्यंत उपयोगी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...