शरेला नाला में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ कनिष्ठ अभियंता (जेई) का शव

--Advertisement--

शरेला नाला में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ कनिष्ठ अभियंता (जेई) का शव।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

उपमंडल तीसा के शरेला नाला क्षेत्र से सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां जल शक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (जेई) का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया।

शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए तीसा-चंबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात भी बाधित हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच हो तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।हालंकि जिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पर वहां के स्थानीय लोग तरह तरह के सवाल उठाकर पुलिस पर इल्ज़ाम लगा रहे थे। इसी बीच लोगों का गुस्सा बरकरार था और स्थानीय लोगों ने पुनः एक बार फिर से चक्का जाम कर दिया।

DSP हेड क्वाटर जितेंद्र चौधरी के बोल 

मौके पर पहुंचे DSP हेड क्वाटर जितेंद्र चौधरी ने लोगों को समझाते हुए हर तरह का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस आप लोगों के साथ है और किसी तरह का कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जो कोई भी इसमें संलिप्त होगा उन दोषियों को बिल्कुल भी नहीं बक्शा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...