परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़, 19 वर्षीय बेटे काे मिली खाैफनाक माैत

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर 

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत गगवाल के गांव थपकौर में उस समय मातम पसर गया, जब 19 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निखिल कुमार पुत्र खैराती राम निवासी थपकौर के तौर पर की गई है।

जानकारी के अनुसार निखिल थपकौर के नरेंद्र पठानिया के यहां पेंट का कार्य कर रहा था। इस दाैरान वह बिजली की चपेट में आ गया और करंट लगने से बेहोश हो गया।

उसके बाद निखिल को तुरंत उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद डमटाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

डीएसपी इंदौरा संजीव यादव के बोल 

उधर, डीएसपी इंदौरा संजीव यादव ने बताया कि पुलिस ने धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि मृतक निखिल कुमार के पिता खैराती राम मजदूरी का काम करते हैं। निखिल मेहनती लड़का था जो अपनी पढ़ाई और घर का खर्च चलाने के लिए छुट्टियों में मजदूरी का काम कर लेता था। नाैजवान बेटे की माैत से परिवार पर दुखाें का पहाड़ा टूट पड़ा है, वहीं गांव में भी शाैक की लहर दाैड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...