नालागढ़ में गुंडागर्दी, तेजधार हथियार से युवक पर हमला, पीजीआई में लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ के तहत राजपुरा गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में प्रवीण नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि उसे तुरंत चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर करना पड़ा।

प्रवीण इस समय आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। उधर, इस घटना ने न केवल राजपुरा गांव, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी फरार हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रवीण बुधवार दोपहर अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह राजपुरा-खेड़ा मार्ग पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शयों के मुताबिक तेजधार हथियार से प्रवीण पर ताबड़तोड़ वार किए और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

हमलावरों ने तब तक हमला जारी रखा, जब तक प्रवीण पूरी तरह बेहोश नहीं हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और प्रवीण को आनन-फानन में नालागढ़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को अत्यंत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पीजीआई में प्रवीण को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, प्रवीण की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और अगले कुछ घंटे उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण और मुख्य आरोपी ढांग गांव के ही निवासी हैं और दोनों में पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

यह विवाद इतना गहरा था कि आरोपी और उसके साथियों ने कई दिनों से प्रवीण और उसके परिवार पर नजर रखी हुई थी। मौका पाते ही उन्होंने इस सुनियोजित हमले को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी और उसके कुछ साथियों ने मिलकर राजपुरा-खेड़ा मार्ग पर प्रवीण को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रवीण के परिजनों के बयान दर्ज किए और हमले में इस्तेमाल हुए हथियारों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी और उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है हालांकि, अभी तक मुख्य आरोपी और उसके साथी फरार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...