बकलोह: जरई पंचायत के देवगांव में दो दिवसीय मेला सम्पन्न

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरूंग 

बकलोह के जरई पंचायत के देवगांव में आज दो दिवसीय मेला सम्पन्न। मेला कमेटी के प्रधान चेन सिंह ने बताया कि ये मेला उनके गांव के पुरखों की विरासत की देन है जिसे आज भी यहां के गांव वासियों के द्वारा उसी तरह से सुजोए रखा है।

हर साल जून के महीने में 16 और 17 जून को इस मेले का आयोजन किया जाता है। पहले दिन मेले में चिन्ह का आयोजन होता है दूसरे दिन मेले का आयोजन किया जाता है।

आज मौसम खुलते ही मेले में काफी भीड़ देखी गई। जहां बच्चों ने झूले और जंपिंग का आनंद दिया वहीं महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वही वही मेला कमेटी की ओर से लोगों के मनोरंजन के लिए डीजे लगाएं हुए थे। वही लोगों ने डीजे के धुन में खूब मनोरंजन किया।

इस मेले में पहले दिन विशाल दंगल का भी आयोजन किया गया था जिसमें पंजाब हरियाणा दिल्ली राजस्थान के लगभग 50 से 60 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।

इसमें पहले माली की विजेता रहे पी टी कैथल (हरियाणा ) के पहलवान जिसने अपने ही राज्य के सोमबीर को हरा कर पहले माली के विजेता रहे।

जीतने वाले पहलवान को , 9100रूपये नगद नगर और हारने वाले पहलवान को 8100 नगद पुरस्कार दिए गए। वहीं दूसरी माली के विजेता रहे लतीफ तीसा ने मोनू को हराया जीतने वाले पहलवान को 7100/- हारने वाले को ₹6100 नगद पुरस्कार दिए गए तीसरी माली के विजेता रहे नजीर तीसा ने विजय सरोल को हरा कर तीसरी माली के विजेता रहे जीतने वाले को 4100 और हारने वाले को ₹3100 नगद पुरस्कार दिए गए।

अंत में मेला कमेटी के प्रधान चैन सिंह ने सभी अपने कमेटी के सदस्य को इस मेले की शुभकामनाएं देते हुए सभी पहलवानों को अगले वर्ष दुबारा से इसी तरह ज्यादा जनसंख्या में आने के लिए अपील की और सभी मेला में आने वाले लोग और समझ जनता को मेल की शुभकामनाएं दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...