12 वर्ष की नाबालिगा से दुष्कर्म, के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

--Advertisement--

12 वर्ष की नाबालिगा से दुष्कर्म, के आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास।

चम्बा – भूषण गुरूंग 

विशेष जज चम्बा प्रीति ठाकुर की अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में नामजद परस राम को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 50,000 रुपए जुर्माना भी किया है।

अभियोजन पक्ष की ओर से मुकद्दमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी चम्बा अनिल शर्मा ने की। अभियोजन पक्ष के मुताबिक पुलिस ने परस राम के खिलाफ 12 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने मामले की जांच व कागजी औपचारिकताएं निपटाने के बाद चालान आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में दायर कर दिया। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 19 गवाह पेश करके परस राम पर लगे नाबालिग लड़की से दुराचार के आरोप को साबित किया।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद परस राम को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...