हिमाचल की गाड़ियों से नंगल में वसूला जाएगा टोल टैक्स

--Advertisement--

हिमाचल की गाड़ियों से नंगल में वसूला जाएगा टोल टैक्स, नगर निगम की बैठक में रखा प्रस्ताव।

नंगल – सुभाष चंदेल 

पंजाब में नंगल नगर परिषद ने मंगलवार को संजय साहनी की अध्यक्षता में आयोजित परिषद की बैठक में नंगल की ओर से पंजाब में प्रवेश करने वाले पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के वाहन मालिकों से टोल टैक्स वसूलने का प्रस्ताव रखा है।

कांग्रेस पार्षदों के प्रवक्ता परमजीत सिंह पम्मा ने मंगलवार को कहा कि बैठक के दौरान पार्षदों का मानना था कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब में नंगल के अंतर्गत आते अजौली, मैहतपुर और ब्रमला से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर टोल टैक्स वसूल रहा है, जो अनुचित है।

और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि कोई भी राज्य सरकार एनएचएआई द्वारा निर्मित सड़क पर अपना टोल बैरियर स्थापित नहीं कर सकती है।

नियमों के अनुसार टोल बैरियर के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल टैक्स से राहत प्रदान की जाती है।पम्मा ने कहा कि जब तक हिमाचल प्रदेश सरकार नंगल निवासियों को टोल टैक्स से राहत नहीं देती, तब तक हिमाचल प्रदेश से नंगल में प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहनों को टोल टैक्स देना पड़ेगा, जिससे पंजाब सरकार का राजस्व बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को निवासियों के व्यापक हित में नंगल नगर परिषद के प्रस्ताव को मंजूरी देनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...