पति-पत्नी में हो रहा था विवाद, बीच बचाव करने आए पिता की बेटे ने कर दी हत्या

--Advertisement--

पति-पत्नी में हो रहा था विवाद, बीच बचाव करने आए पिता की बेटे ने कर दी हत्या।

हिमखबर डेस्क 

जोगिंदरनगर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत द्रुबबल में एक बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां दद्रोबडा गांव में बीती देर रात को बेटे मुकेश ने अपने सेवानिवृत बाप प्रताप सिंह की हत्या कर दी।

सूचना मिलेत ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मुकेश और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों के बीच विवाद होता देख उनके पिता प्रताप सिंह बीच बचाव के लिए आए तो बेटे ने तैश में आकर किसी नुकीली वस्तु से पिता पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी नागण देवी के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर पहुंचाया।

डीएसपी पधर देव राज के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर देव राज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...