उप मुख्यमंत्री ने निजी स्कूलों के छात्रों को बस पास किराए में दी रियायत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर उन्हें हाल ही में बढ़ाए गए बस पास किराए सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बस पास किराए के लिए दो स्लैब थे, जिसमें 0 से 5 किलोमीटर के लिए 1800 रुपए और 5 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 2500 रुपए थे।

उन्होंने कहा कि अब शिमला शहर के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राहत देने के लिए तीन स्लैब बनाए गए हैं।

  • पहले स्लैब के तहत 0 से 6 किलोमीटर की दूरी के लिए किराया 600 रुपए घटाकर 1200 रुपए कर दिया गया है। पहले स्लैब के तहत दूरी में एक किलोमीटर की वृद्धि की गई है, जो पहले 0 से 5 किलोमीटर थी।
  • दूसरे स्लैब के तहत 6 से 12 किलोमीटर की दूरी के लिए बस पास का किराया 700 रुपए घटाकर 1800 रुपए किया गया है।
  • जबकि तीसरे स्लैब के तहत अब 12 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए बस पास का किराया 2000 रुपए होगा।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही विद्यार्थियों के लिए बस पास की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम जन कल्याण की भावना से प्रदेश में सेवाएं प्रदान कर रहा है और यह निर्णय उसी उद्देश्य की पूर्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभिभावकों ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा इस कदम की सराहना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...