राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक भेजें ऑनलाइन नामांकन

--Advertisement--

डीसी अमरजीत सिंह ने शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों को दिए निर्देश

हमीरपुर 23 मई – हिमखबर डेस्क

साहसिक कार्यों, खेलों, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और समाज सेवा सहित 6 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से इस वर्ष भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कारों के लिए जिला में किसी योग्य बच्चे का पता चलता है तो तुरंत उसके नाम की संस्तुति राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड्स.जीओवी.इन पर अवश्य भेजें।

उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से भी अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में किसी भी बच्चे ने साहसिक कार्यों, खेलों, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य किया है तो उससे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...