सलूणी प्रियुंगल के समीप देवदार के 20 स्लीपर बरामद

--Advertisement--

सलूणी प्रियुंगल के समीप देवदार के 20 स्लीपर बरामद

चम्बा – भूषण गुरूंग 

लंगेरा-सलूणी सड़क पर प्रियुंगल के समीप वन विभाग की टीम ने सड़क किनारे रखे देवदार के 20 स्लीपर बरामद किए। टीम ने इन स्लीपरों को अपने कब्जे में लेकर देर रात पिकअप गाड़ी से बीओ कार्यालय पहुंचाया। टीम अब मामले की जांच में जुट गई है।

टीम यह पता लगाने के प्रयास में है कि आखिरकार यह अवैध कटान कहां हुआ है और किन अज्ञात लोगों ने इस अवैध कटान को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 11:00 बजे वन विभाग की टीम संघनी के पास गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम जब प्रियुंगल के समीप पहुंची तो सड़क किनारे स्लीपर रखे हुए दिखे।

टीम ने तुरंत आसपास के जंगलों में निरीक्षण किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। विभाग ने इन स्लीपरों को अपने में कब्जे लेकर रात को ही गाड़ी से बीओ कार्यालय पहुंचाया।

अवैध कटान को लेकर विभाग संबंधित वनरक्षक से भी पूछताछ कर सकता है क्योंकि जंगलों की रखवाली करना वन रक्षक की जिम्मेदारी है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप कालिया की अगुवाई में विभागीय टीम इस मामले की जांच कर रही है।

वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया के बोल

वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि रात को नाके के दौरान वन विभाग की टीम ने 20 देवदार के स्लीपर पकड़े है।

उन्होंने कहा कि मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला है। गाड़ी के जरिये स्लीपरों को बीओ कार्यालय पहुंचाया गया है। वन काटुओं ने कहां अवैध कटान किया है, इसके बारे में टीम जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...