दर्दनाक हादसा, घर के पीछे अचानक चली गोली से व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

दर्दनाक हादसा, घर के पीछे अचानक चली गोली से व्यक्ति की मौत

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के पंडोह क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की अपनी ही लाइसैंसी टोपीदार बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार को पंडोह के नेहरा गांव में सामने आई, जहां खूब सिंह पुत्र शोभा राम अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खूब सिंह रोजमर्रा की तरह अपने घर के पीछे बैठकर अपनी पुरानी टोपीदार बंदूक की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही घर के अंदर मौजूद उसकी पत्नी घबरा गई और बाहर दौड़कर आई तो देखा कि खूब सिंह खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था। यह देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनते ही पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और खूब सिंह को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। खून अधिक बह जाने और गोली की गंभीर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा के बोल

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश गोली चलने का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है कि गोली किस प्रकार चली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...