2 वर्ष की बेटी को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला गुरुग्राम में बरामद, ऐसे हुई थी युवक से दोस्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के कारण रिश्तों में खटास और टकराव के कई मामले आए दिन प्रकाश में आ रहे हैं, परन्तु भोरंज उपमंडल के एक क्षेत्र में एक हैरत और व्यथित कर देने वाले मामले को सुनकर हर व्यक्ति स्तब्ध है।

इस क्षेत्र की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती और प्रेम प्रसंग में आकर अपनी 2 वर्ष की बच्ची को छोड़ना मुनासिब समझा और उसे घर में रोता बिलखता और घर-बार छोड़ खुद हमेशा के लिए प्रेमी के पास लुधियाना चली गई।

मामला 2 फरवरी 2025 का बताया जा रहा है। लगातार रोती बिलखती बच्ची की आवाज को सुनकर जब महिला के परिजन उसके कमरे में दाखिल हुए तो उसकी मां को कमरे में नहीं देख हैरान हुए और हर जगह तलाश करने के उपरांत भोरंज पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इसके उपरांत भोरंज पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उस महिला को पुलिस ने शनिवार को गुरुग्राम से बरामद कर लिया।

इंस्टाग्राम पर जिस युवक के प्रेम प्रसंग में आकर महिला ने यह कदम उठाया है वह लुधियाना से ताल्लुक रखता है और वर्तमान में वे दोनों गुरुग्राम में रह रहे थे।

एसपी भगत सिंह ठाकुर के बोल 

इसके बारे में पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि भोरंज थाना में 26 फरवरी को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

पुलिस ने उस महिला को शनिवार देर शाम गुरुग्राम से सकुशल बरामद किया है। महिला को पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...