लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी, कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि; प्रदेश में इतने दिन बरसेंगे बादल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी छह दिनों तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल की चंद्राघाटी में बादल बरसे हैं। रोहतांग व कुंजुम दर्रा के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। निचले इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे घाटी का मौसम और भी ठंडा हो गया है और लोग अभी भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं।

वहीं, दोपहर बाद जिला मुख्यालय ढालपुर में बारिश का दौर चलता रहा। रुक-रुक हो रही बारिश से आम लोगों के साथ ढालपुर में सजी दुकानों के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

22 मई तक ऐसा रहेगा माैसम
  • माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मई के दौरान राज्य के मध्य-उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। आज उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर भी हल्की बारिश हो सकती है।
  • 19 मई को निम्न पर्वतीय-उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों और मध्य पर्वतीय अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
  • 20 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
  • 21 व 22 मई को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब रह सकता है।
  • 19 से 20 मई तक कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related