मशहूर नाथूराम हलवाई की दुकान से उड़ाई 5 लाख की नकदी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में शुमार लोअर बाजार में स्थित नाथूराम हलवाई की नामी दुकान में पांच लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई है। दुकान की सीसीटीवी फुटेज में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक अस्थायी कर्मचारी को देखा गया है जो फिलहाल फरार है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जानकारी के अनुसार नाथूराम हलवाई की दुकान की मालकिन मंजू सूद ने 11 मई की सुबह जब दुकान खोली तो पाया कि गल्ले से नकदी गायब है।

इसके बाद उन्होंने तत्काल कैशियर ममता देवी को इसकी सूचना दी। ममता देवी ने बिना देर किए सदर थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि 10 मई की रात दुकान हमेशा की तरह बंद की गई थी और सभी चीजें सुरक्षित थीं। लेकिन अगली सुबह दुकान खोलने पर गल्ले में रखी लगभग पांच लाख रुपये की रकम गायब पाई गई।

सदर थाना पुलिस ने जब दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें एक अस्थायी कर्मचारी योगराज को गल्ले से पैसे निकालते हुए देखा गया। बताया गया कि घटना के समय दुकान में तैनात दूसरा कर्मचारी कुछ देर के लिए बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर योगराज ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी योगराज शिमला जिले के बसंतपुर इलाके का निवासी है और वह नियमित कर्मचारी नहीं था। वह केवल जरूरत पड़ने पर अस्थायी रूप से दुकान में काम करता था। पुलिस को संदेह है कि योगराज ने पहले से ही चोरी की योजना बना रखी थी और मौका देखकर उसे अंजाम दे दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...