भारत मां ने खोया एक और ‘लाल’, शाहपुर का जवान पुंछ में शहीद

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

भारत मां की रक्षा करते हुए एक और वीर सपूत ने अपनी जान न्यौछावर कर दी है। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा की गई भीषण गोलीबारी के बीच शाहपुर के वार्ड नंबर-4 निवासी और 25 पंजाब रैजीमैंट में तैनात सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी शहादत की खबर मिलते ही शाहपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबेदार मेजर पवन कुमार राजौरी सैक्टर में सक्रिय रूप से देश की सेवा कर रहे थे, जहां पाकिस्तानी सेना द्वारा लगातार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। सूबेदार मेजर पवन कुमार ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और इसी दौरान देश की रक्षा करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए।

सेना ने शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत की जानकारी उनके परिवार को दे दी है। यह सूचना मिलते ही शाहपुर स्थित उनके आवास पर मातम पसर गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है, लेकिन उन्हें अपने बेटे की वीरता और देश के प्रति उसके समर्पण पर गर्व भी है। पूरे शाहपुर गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोग परिवार को सांत्वना देने और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने के लिए उमड़ पड़े हैं।

उनके पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी मिली है कि सूबेदार मेजर पवन कुमार 2 महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह अपने पीछे पिता पूर्व सैनिक गरज सिंह, पत्नी सुषमा देवी, बेटे अभिषेक कुमार और बेटी अनामिका को छोड़ गए हैं।

जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि एसडीएम शाहपुर को शहीद के घर भेज दिया गया है। बता दें कि शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार एक ऐसे सैनिक परिवार से संबंधित थे, जिनकी रगों में देश सेवा का रक्त बहता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...