जम्मू एयरफोर्स बेस पर धमाके की अफवाह, फैलाई जा रही है पुरानी तस्वीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर को साझा करते हुए यह भ्रामक दावा किया जा रहा है। इसके मुताबिक जम्मू स्थित वायुसेना अड्डे पर कई धमाके हुए हैं, हालांकि PIB Fact Check द्वारा इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया गया है।

वायरल हो रही  तस्वीर जम्मू की नहीं है, बल्कि यह अगस्त 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हुए विस्फोट की है। उस समय की असली रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि यह अफगानिस्तान की घटना है, न कि भारत की है। सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें।

इस प्रकार के फर्जी दावे देश की सुरक्षा व्यवस्था और आम जनता में भय का माहौल बनाने का प्रयास हो सकते हैं। #IndiaFightsPropaganda जैसे अभियानों के माध्यम से सरकार जनता को जागरूक करने में  भी जुटी है। लिहाजा  भ्रम से बचें, तथ्य पर भरोसा करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...