चंडीगढ़ में संभावित हमले की चेतावनी के बाद गूंजे सायरन, मोहाली में भी अलर्ट जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में हवाई सायरन बजाए गए, जिससे शहर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। भारतीय वायुसेना द्वारा संभावित हमले की चेतावनी के बाद ये एहतियाती कदम उठाए गए।

चंडीगढ़ जिला प्रशासन ने तत्काल नागरिकों से घरों के अंदर रहने और बालकनियों व खिड़कियों से दूर रहने की अपील की। चंडीगढ़ प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा है कि भारतीय वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की चेतावनी मिली है। सायरन बजाए जा रहे हैं। सभी से अनुरोध है कि वे घरों के अंदर रहें और बालकनियों से दूर रहें।

इस चेतावनी का असर चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले में भी देखा गया। मोहाली प्रशासन ने भी सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियों व कांच की सतहों से दूर रहने की सलाह दी। मोहाली प्रशासन ने अपने परामर्श में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अलर्ट है। हम मोहाली के सीमावर्ती सैक्टरों में रहने वाले नागरिकों से भी घरों के अंदर और शीशों से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...