शिमला के पेयजल उपभोक्ताओं पर फूटा ‘पानी का बम’, लाखों के बिल देखकर उड़े होश!

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कई पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के लाखों रुपये के भारी भरकम बिल जारी हो गए हैं। अचानक चार से पांच लाख रुपये तक के बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हैं। इन्हें अब बिल ठीक करवाने के लिए कंपनी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शहर के कनलोग और समरहिल में लाखों रुपये के बिल जारी होने के मामले सामने आए हैं।

उधर, कंपनी का कहना है कि ऐसे बिलों को शिकायत मिलते ही तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी का कहना है कि शहर में पानी के बिल जारी करने का जिम्मा अब सुएज इंडिया को सौंपा है। नई कंपनी के कर्मचारी ही फील्ड में जाकर मीटर रीडिंग ले रहे हैं और बिल जारी कर रहे हैं।

इसके पहले नगर निगम सदन में भी गलत बिल जारी करने पर हंगामा हो चुका है। इसके बाद कंपनी ने दावा किया था कि पानी बिल गलत जारी न हो, इसके लिए नई व्यवस्था शुरू की है। मीटर रीडर अब बिल जारी करने से पहले उपभोक्ता के मीटर की फोटो भी लेंगे ताकि गलत बिल की शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जा सके। लेकिन इसके बावजूद शहर में भारी भरकम बिल जारी करने का सिलसिला नहीं थम रहा।

कंपनी महाप्रबंधक राजेश कश्यप के बोल

कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि ऐसे बिलों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

सेवानिवृत्त प्रिंसिपल को 5 लाख का बिल

समरहिल के आंदड़ी निवासी एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कर्मचंद शर्मा को कंपनी ने दो दिन पहले 5.39 लाख रुपये का बिल जारी किया है। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल कर्मचंद ने बताया कि हर माह 500 से 1000 रुपये के बीच बिल आता है। इसका समय पर भुगतान करते हैं लेकिन इस बार अचानक कंपनी ने लाखों का बिल दे दिया है।

कनलोग निवासी को चार लाख का बिल

कनलोग के एक भवन मालिक को भी कंपनी ने कुछ दिन पहले चार लाख रुपये का बिल जारी किया था। भवन मालिक ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद आलोक पठानियां को दी। पठानियां ने कंपनी से जब इस बिल की जांच करवाई तो यह गलत निकला। बाद में कंपनी ने 145 रुपये का नया बिल उपभोक्ता को दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मिसाइलों के बीच भारत को ‘राहत की गारंटी’! ईरान ने खोला होर्मुज, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

हिमखबर डेस्क ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव के 27वें दिन...

इजरायली हमले में ईरानी नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसिरी की मौत

हिमखबर डेस्क इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने गुरुवार को...

हिमाचल सरकार का फैसला: त्रियुंड में अब कैंपिंग और ट्रैकिंग पर देना होगा शुल्क, लागू हुए नए नियम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध...

विधानसभा में चूक, ODI लिस्ट में गलती से डाल दिया अधिकारी का नाम

हिमखबर डेस्क संदिग्ध सत्यनिष्ठा यानी आफिसर ऑन डाउटफुल इंटीग्रिटी वाले...