दिल्ली बॉर्डर पर एचआरटीसी बस पर हमला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

मंडी से दिल्ली जा रही परिवहन निगम मंडी डिपो की एक बस पर दिल्ली बॉर्डर के पास शरारती तत्वों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शातिरों ने अचानक ओवरटेक कर बस के आगे बोलैरो गाड़ी लगा दी और उतर कर फ्रंट शीशे पर रॉड मार दी।

इससे फ्रंट शीश टूट गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक-परिचालक कुछ समझ पाते, तब तक शातिर फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे घटित इस घटना की पुलिस ने देर रात तक शिकायत भी दर्ज नहीं की। बस में बैठी सवारियों को चालक-परिचाक ने दूसरी बसों में बैठाकर रवाना किया।

बस चालक बिलासपुर निवासी मधुर मोहन ने बताया कि बस शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे मंडी से दिल्ली के लिए निकली थी जोकि दोपहर बाद करीब पौने चार बजे तक दिल्ली बस स्टैंड पहुंचनी थी, लेकिन करनाल बाइपास के समीप तीन बाइक बाइक सवार युवकों ने बस को रुकवा कर बिना मतलब चालक-परिचालक व सवारियों के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया, जिन्हें समझाने पर वह अपनी मनमानी करते रहे।

बाइकर युवाओं का आरोप था कि बस चालक ने बस को उनकी तरफ दबाकर क्यों रखा? इसके पांच मिनट बाद एक जीप चालक ने बस के आगे जीप को तिरछा लगा कर लोहे की रॉड से बस के आगे व साइड में लगे शीशों को तोड़ दिया। जिससे कांच का एक कण चालक की आंख में भी घुस गया। देरशाम तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और न ही इस घटना के संबंध में कोई शिकायत दर्ज की।

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री के बोल 

उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। दिल्ली स्थित एचआरटीसी प्रबंधन को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...