दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो लोगों की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला जिला कुल्लू के आनी उपमंडल से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा आज सुबह लगभग 4 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, लुहरी-करसोग सड़क मार्ग पर बैहना के पास एक ऑल्टो कार (HP 30 7063) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान टिकम राम (42) पुत्र दयाल सिंह, निवासी सराण्डी सराहन और गुरदेव (27) पुत्र रमेश, गांव वाहण डाकघर ग्वालपुर करसोग के रूप में की गई है। दोनों किसी जरूरी काम से सुबह सफर कर रहे थे कि यह दुखद घटना हो गई।

डीएसपी चंद्र शेखर कायथ के बोल

डीएसपी चंद्र शेखर कायथ ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...