शिमला के चौड़ा मैदान में गरजे प्रारंभिक शिक्षक, बोले धरने को फ्लॉप करने का सरकार ने किया षड्यंत्र

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रारंभिक और उच्च शिक्षा का एक निदेशालय बनाने के विरोध में शनिवार को शिमला के चौड़ा मैदान में सैकड़ों प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सकारात्मक वार्ता नहीं हो पाती है तो कल से शिक्षा निदेशालय के बाहर क्रमिक अनशन किया जाएगा और स्कूलों में ऑनलाइन काम भी बंद कर दिया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक और उच्च शिक्षा का एक निदेशालय बनाए जाने से शिक्षा में सुधार नहीं बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और नीचे गिर जाएगी। सरकार ने धरने को फ्लॉप करने के लिए उन्हें नोटिस थमाया है। छुट्टी को निरस्त करने और छुट्टी न देने के आदेश जारी किए गए लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रहे। उन्हें धरने की इजाजत नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि 1984 से पहले शिक्षा का एक निदेशालय था जिससे शिक्षा का स्तर काफी खराब था लेकिन इसके बाद दो निदेशालय बनने से हिमाचल प्रदेश शिक्षा में अव्वल रहा। धरने का उद्देश्य शिक्षा को प्रभावित करना नहीं है आज भी स्कूलों में पढ़ाई हो रही है।

10 से कम बच्चों वाले स्कूल में एक अध्यापक रखने का निर्णय भी सही नहीं है। अध्यापक नहीं होंगे तो लोग इन स्कूलों में बच्चे नहीं पढ़ाएंगे और यह स्कूल बंद कर दिए जाएंगे। इस तरह से यह भी स्कूलों को बंद करने की सरकार की एक मंशा है जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...