जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को रिवालसर बाजार दो घण्टे रहा बन्द
रिवालसर – अजय सूर्या
पहलगांव में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटको की गई हत्या के विरोध में रिवालसर व्यापार ने रिवालसर बाजार को दो घण्टे बन्द रखा। रिवालसार बाजार मे 9 बजे से 11 बजे तक रिवालसार बजार सभी व्यापारियों व आम लोगो ने इस हमले की निदा करते हुए केंद्र सरकार से इस हमले को को लेकर कड़ी कार्यवाई की मांग की।
सभी लोगो ने रिवालसार बस स्टैंड मे मारे गए पर्यटकों की श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इसके बाद सभी व्यापारियों व आम लोगो ने रिवालसर के बस स्टैंड से रिवालसर हॉस्पिटल से होकर शांति चौक से होते हुए दोबारा बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला। इस जलूस में लोगो ने इस बर्बर हत्याकांड को लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगो मे घटना को लेकर भारी आक्रोश था।
रिवालसर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान पर सैन्य कार्यवाई के बिना सीमा पार बैठे आंतकी आकाऒ का सफाया करना मुमकिन नही। केंद्र सरकार को शीघ्र कड़ा कदम उठाते हुए पुलवामा हत्याकांड का बदला लेना चाहिए।
ये रहे उपस्थित
इस विरोध प्रदर्शन में रिवालसर व्यापार मंडल, लोमस टैक्सी आपरेटर यूनियन रिवालसर, जीप यूनियन रिवालसर, होटल एसोसिएशनस रिवालसर व आम लोगो ने भाग लिया।

