मंडी बाईपास टनल में ट्रक चालक ने चुराए सुरक्षा के लोहे के जंगले, वीडियो वायरल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी बाईपास टनल में सुरक्षा के लिए सड़क किनारे लगे लोहे के जंगले की चोरी का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार शाम करीब 4 बजे से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक ट्रक चालक, जो कि चंडीगढ़ से कुल्लू की ओर जा रहा था, बिना किसी डर के ट्रक को सड़क किनारे रोकता है और फिर बड़े ही इत्मीनान से लोहे के जंगले को ट्रक में लादकर चलता बनता है।

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मौके से जिन लोहे के जंगलों को चोरी किया गया, उसका मकसद वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अब उसके न होने से सड़क पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दुर्घटना की आशंका इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि खाली चेंबर किसी भी वाहन के फंसने या पलटने का कारण बन सकते हैं।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही यह घटना 12 अप्रैल को देर रात करीब 1 बजे के बाद की बताई जा रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भी सोशल मीडिया पर आरोपी चालक की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रक नंबर और अन्य विवरण साझा करने की अपील की है जिससे जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यह घटना न केवल कानून व्यवस्था के लिए एक चुनौती है, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही को भी उजागर करती है। अब देखना यह है कि प्रशासन और पुलिस इस पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...