नरेड़, बागडू तथा पुहाड़ा के किसानों को शीघ्र मिलेगा पानी : केवल पठानियां

--Advertisement--

1.36 करोड़ की लागत से पुहाड़ा में निर्माणाधीन कूहल का किया निरीक्षण

शाहपुर, 24अप्रैल – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पुहाड़ा गांव में बहाव सिंचाई योजना के अंतर्गत 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ‘नई कूहल’ का कार्य शीघ्र पूरा होने वाला है। इस कूहल का निरीक्षण आज प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल पठानियां द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लगभग 2510 मीटर लंबी इस कूहल का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके निर्माण से नरेड़, बागडू एवं पुहाड़ा गांवों के 183 किसान परिवारों की लगभग 1285 कनाल भूमि को सुचारू सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

केवल पठानियां ने जानकारी दी कि जाइका परियोजना के अंतर्गत धारकंडी क्षेत्र में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से सल्ली-भलेड़ वहाब सिंचाई योजना का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कूहल के हेडवेयर(नौण)में बरसात के दौरान आई सिल्ट की सफाई हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

ये रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक (जाइका) योगेन्द्र पाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग कैप्टन अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा, खंड परियोजना प्रबंधक अंकिता शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, पिंटू परमार, किसान विकास संघ के प्रधान रमेश, उपप्रधान करतार, सचिव सरूप सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...