ईसाई धर्म अपनाने पर महिला का सामाजिक बहिष्कार, मामला दर्ज

--Advertisement--

ईसाई धर्म अपनाने पर महिला का सामाजिक बहिष्कार, मामला दर्ज

शिमला – नितिश पठानियां 

शिमला जिले के दूरस्थ डोडरा क्वार क्षेत्र से एक महिला के सामाजिक बहिष्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उन्होंने जब स्वेच्छा से ईसाई धर्म अपनाया तो गांव के कुछ लोगों ने न सिर्फ उनके साथ जातिगत भेदभाव किया, बल्कि उन्हें धमकाया और सामाजिक रूप से अलग-थलग कर दिया।

इस मामले में चिड़गांव पुलिस थाने में एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है।

डोडरा क्वार निवासी करीब 50 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा से ईसाई धर्म अपनाया था लेकिन इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने उनके खिलाफ माहौल बनाना शुरू कर दिया।

पीड़िता के अनुसार इन लोगों ने अन्य ग्रामीणों को उनके विरुद्ध भड़काया जिससे सामाजिक बहिष्कार जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि 8 मार्च की रात लगभग दो बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर पर पथराव किया और जातिसूचक गालियां दीं।

अगले दिन जब उन्होंने संदेह के आधार पर गांव के दो व्यक्तियों से इस बारे में सवाल किया तो एक ने उन्हें धक्का दिया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

चिडग़ांव पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(2), 3(5) के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(s), 3(1)(zc), और 3(2)(va) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

डीएसपी सुशांत शर्मा के बोल 

डीएसपी सुशांत शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...