कहानी घर-घर की! हिमाचल में छोटी बहू ने गुस्से में क्रिकेट बेट से सास का सिर फोड़ा, थाने पहुंचा मामला

--Advertisement--

बहू ने क्रिकेट बेट से सास का सिर फोड़ा, सास ने बहू के खिलाफ केस करवाया दर्ज, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच 

ऊना – अमित शर्मा

ये घर-घर की कहानी है। सास और बहू में किचकिच और झगड़ा कोई नई बात नहीं है हालांकि, बात जब मारपीट और खून खराबे तक पहुंच जाए तो मामला गंभीर हो जाता है। ऐसी ही घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सामने आई है।यहां पर एक बहू ने क्रिकेट बेट से अपनी सास का सिर फोड़ दिया। अब सास ने बहू पर केस दर्ज करवाया है। बंगाना पुलिस थाने में 115(2),117(2) BNS की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ऊना के बंगाणा के गांव डोलू की महिला निर्मला देवी ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। घर में बेटा और बहू हैं और बहू के साथ अक्सर वाद विवाद होता रहता है। 7 अप्रैल के दिन करीब 2 बजे उनकी बहू से बहसबाजी हो गई।

इस दौरान मेरी छोटी बहू अनीता ने बच्चों के खेलने वाले लकड़ी के वेट से हाथ और सिर पर वार दिया और उससे उनका सिर फट गया। बाद में उन्हें इलाज बंगाणा अस्पताल ले गया गया। सास ने आरोप लगाया है कि बहू ने पहले उनके साथ मारपीट की थी।

ASI जोगिंदर सिंह के बोल

मामले की जांच कर रहे बंगाणा थाने के ASI जोगिंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सास ने घटना के चार दिन बाद शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अस्पताल से महिला की एमएलसी रिपोर्ट ली है और फिलहाल, ऑर्थो विभाग की तरफ से महिला को एक्सरे करवाने के लिए कहा गया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला को कुल चार चोटें लगी हैं, जिसमें एक चोट गंभीर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...