अज्ञात वाहन ने कुचला राहगीर, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

अज्ञात वाहन ने कुचला राहगीर, दर्दनाक मौत

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के साथ लगते बरनोह गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहां एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को रौंद दिया। इस हादसे में राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राम पाल पुत्र रत्न चंद, निवासी लोअर कोटला कलां के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हादसे की सोमवार सुबह पुलिस को मिली, जब राहगीरों ने सड़क किनारे एक शव देखा और तुरंत सूचना दी। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को अज्ञात वाहन के टूटे हुए पार्ट्स, साथ ही एक थैला, चप्पलें और कपड़े भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान की। मृतक राम पाल रोज़ की तरह किसी काम से बाहर निकला था। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल

एएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...