शिक्षा विभाग में 6,692 आउटसोर्स पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 28 अप्रैल तक करें आवेदन

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में आउटसोर्स आधार पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,692 पद भरे जाएंगे। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के माध्यम से यह भर्तियां की जा रही हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों में सबसे अधिक 6,202 पद प्री-प्राइमरी स्कूलों के लिए आया के हैं। इसके अलावा 124 योग शिक्षक, 227 स्पेशल एजुकेटर और 124 कैरियर गाइडेंस काउंसलर के पद शामिल हैं। आवेदन केवल डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को NIELIT शिमला की वेबसाइट www.nielit.gov.in/shimla से आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे आवश्यक दस्तावेजों और 500 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ भेजना होगा।

सरकार ने सभी पदों के लिए अलग-अलग मानदेय तय किया है। पार्ट टाइम आधार पर नियुक्त होने वाली आया को प्रतिमाह 4,075 रुपये मिलेंगे। योग शिक्षकों को 6,789 रुपये, कैरियर गाइडेंस काउंसलर को 17,068 रुपये, जबकि स्पेशल एजुकेटर को उनके स्तर के अनुसार 16,385 रुपये से लेकर 20,469 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा। स्पेशल एजुकेटर के 193 पद प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर के लिए हैं, जबकि 34 पद सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्तर के लिए निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो योग शिक्षक के लिए स्नातक डिग्री के साथ योग में एक वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य है। काउंसलर के लिए एमए या एमएड के साथ गाइडेंस एंड काउंसलिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। आया के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। स्पेशल एजुकेटर के लिए संबंधित स्तर के अनुसार 12वीं से लेकर पीजी डिग्री के साथ विशेष शिक्षा में डिप्लोमा या बीएड अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, अन्य विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। जिला प्रोग्राम प्रबंधक के 12 पद और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के तीन पद भरे जाएंगे, जिनका मासिक वेतन क्रमशः 30,000 रुपये और 32,490 रुपये होगा। इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। योग्य अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...