इकलौते बेटे को पुकारती रही बेसुध मां, बहन ने कांपते हाथों से दी मुखाग्नि

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

मत्स्य विभाग देहरा के कर्मचारी 24 वर्षीय आकाश चौधरी की सड़क हादसे में हुई मौत ने पूरे जवाली क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता बेसुध हैं।

शुक्रवार को गमगीन माहौल में छोटी बहन आकांक्षा ने भाई आकाश की चिता को मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। आकाश का शव जब घर डुग्गाी पहुंचाया तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

आकाश की मां बेसुध हो गई और बार-बार अपने बेटे को पुकार रही थी, जबकि पिता की आंखों में आंसू थे लेकिन सबसे हृदय विदारक दृश्य वह था जब आकाश की छोटी बहन आकांक्षा ने कांपते हाथों और बहते आंसुओं के साथ अपने भाई को मुखाग्नि दी।

यह भावुक दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव के बुजुर्गों ने कहा कि भगवान किसी माता-पिता को ऐसा दिन न दिखाए। आकाश हर रोज अपनी बाइक पर मामा के घर हरिपुर जाता था।

बुधवार रात करीब 12:30 बजे, जब वह देहरा से हरिपुर की ओर आ रहा था तो विद्युत विभाग कार्यालय के पास उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और नाक और कान से खून बहने लगा।

घटना के बाद कुछ लोगों ने उसे सड़क पर देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकाश को सीएचसी हरिपुर भेजा लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी के बोल 

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...