मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया वक्फ संशोधन कानून का स्वागत, बोला धन्यवाद मोदी सरकार

--Advertisement--

कोटला – व्यूरो रिपोर्ट 

भारत के सबसे बडे राष्ट्रवादी मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वक्फ विधेयक का स्वागत किया है। मंच के उत्तर क्षेत्र संयोजक केडी हिमाचली ने कहा कि केंद्र ने बुराई के खात्मे के लिए अच्छी पहल की है।

लोकसभा में बुधवार (2 अप्रैल) की देर में पारित होने के बाद गुरुवार (3 अप्रैल) को वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को राज्यसभा में पेश किया गया। उन्होंने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक, 2025 के पारित होने का स्वागत किया है।

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस विधेयक से देश में गरीब मुसलमानों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव होगा। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि यह विधेयक राज्यसभा में भी पारित हो जाएगा।

उन्होंने लोकसभा में विधेयक का समर्थन करने वाले सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होने ने कहा कि इस विधेयक के पारित हो जाने पर उम्मीद जगी है कि देश में कुछ अच्छा काम होगा और गरीब मुसलमानों की आर्थिक स्थिति में ‘जबरदस्त इंकलाब’ आएगा।

उन्होंने कहा कि वे उन सभी लोकसभा सदस्यों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने इस विधेयक के पक्ष में मतदान किया है। केडी हिमाचली ने कहा कि वह केंद्र सरकार को भी मुबारकबाद देते हैं कि जिन्होंने

यह विधेयक पारित करवाकर एक बहुत अच्छा कदम उठाया है और “बुराई के खात्मे” के लिए अच्छी पहल की है। उन्होंने आरोप लगाया, “वक्फ बोर्ड पर काबिज लोग भू माफिया से मिलकर करोड़ों की जमीनों को रेवड़ियों के भाव बेच देते थे।

इसमें वक्फ की मंशा के मुताबिक काम नहीं होता था। वक्फ की मंशा यही थी कि उससे होने वाली आमदनी गरीब, कमजोर और यतीम मुसलमानों पर खर्च की जाए, लेकिन वह आमदनी मात्र कुछ लोगों की जेब में जाती थी।

लोकसभा ने बुधवार (2 अप्रैल) को विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के कड़े विरोध और साढ़े 10 घंटे से अधिक समय तक चर्चा करने के बाद देर रात करीब दो बजे वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को पारित किया गया।

विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज करते हुए 232 के मुकाबले 288 मतों से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को पारित किया गया। सदन ने मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी है।

इस बिल को बनाने और इसको पास करने में सबसे बड़ा योगदान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का रहा है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की मेहनत सफल हुई। आज पूरा देश परम आदरणीय गुरूदेव माननीय डाक्टर इंद्रेश कुमार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दे रहा है।

इससे पहले भी मुस्लिम महिलाओं के हक मे त्रिपल तलाक, कशमीरी युवाओं के हक में धारा 370 और राष्ट्र मे अमन चैन शांति रामराज्य के प्रतीक भगवान श्री रामचंद्र का भव्य मंदिर बनाने में अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन कर मोदी सरकार व डा इन्द्रेश कुमार ने पूरे विश्व व राष्ट्र की दिशा बदल दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में सनसनी! ननिहाल आए 10वीं के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रैहन...

विधानसभा में उठा मुद्दा, अब स्पा सेंटरों के लिए ”नए नियम”, उद्योग मंत्री का बड़ा ऐलान

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में संचालित...

पुलिस ने फेरा नशा तस्कर के मंसूबों पर पानी, बस में 1.890 KG चरस के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु जवान की मौत

हिमखबर डेस्क  कुल्लू के शमशी स्थित एसएसबी (SSB) ट्रेनिंग सेंटर...