विमल नेगी मौत मामले में कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदार मानसिकता निंदनीय – चेतन सिंह बरागटा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार विमल नेगी मौत मामले की CBI जांच से लगातार बचने का प्रयास कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि इससे सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते हैं कि आखिर सच सामने आने से किसे डर है?

इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि सरकार के मंत्री “गुड़िया कांड और हत्या” जैसे गंभीर मामले को मामूली घटना मानते हैं।

बरागटा ने कहा कि यह मानसिकता न केवल महिला सुरक्षा के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि पीड़िता और उसके परिवार के साथ अन्याय भी है। लेकिन आज की कांग्रेस सरकार न सिर्फ विमल नेगी मामले में निष्पक्ष जांच से भाग रही है, बल्कि न्याय की इस लड़ाई का मज़ाक भी उड़ा रही है। यह क्या उचित है?

हम कांग्रेस सरकार से मांग करते हैं कि विमल नेगी मौत की CBI जांच तुरंत सुनिश्चित की जाए और महिलाओं की सुरक्षा को हल्के में लेने वाले मंत्रियों पर कार्रवाई हो। हिमाचल की जनता इस मानसिकता को बर्दाश्त नहीं करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...